5 दिन में कम करना है 5 किलो वजन तो पीएं यह स्पैशल जूस (PICS)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2015 - 05:29 PM (IST)

आज हर 5 में से 3 शख्स मोटापे का शिकार हैं। मोटापा और भी बहुत सारी बीमारियों की जड़ बनता है। जरूरत से ज्यादा और बेवक्त खाना खाने से लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जब शरीर में फैट जमा होती हैं तो वजन बढ़ने लगता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। कसरत, घरेलू नुस्खे और डाइटिंग करते हैं लेकिन कई बार ये सब कुछ करने के बावजूद भी वजन कम नहीं होता।

अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस तरीके को ट्राई करके देखो। वैसे तो बढ़ते वजन को कम करने के लिए कसरत करना काफी  महत्वपूर्ण होता है लेकिन इसके अलावा आपको अपने खाने पीने की आदतों की तरफ ध्यान देने की भी जरूरत होती है। वजन करने के लिए आप 5 मिनट में तैयार हो जाने वाले इस हैल्दी जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके शरीर से कैलोरी को बर्न करेगा और आपका वजन कम करेगा।

सामग्री- *60 ग्राम हरा धनिया ( मसला हुआ)

            *एक नींबू

            *4 गिलास पानी

जूस बनाने की विधि- एक बर्तन में नींबू का रस निचोड़ें। उसमें मसला हुआ हरा धनिया और पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस जूस को लगातार खाली पेट 5 दिन तक पीएं। हरा धनिया पाचन शक्ति को बढ़ाता है और खून की अशुद्धियों को दूर करता है जबकि नींबू हाई ब्लड प्रैशर को नियंत्रण में रखता है। इस जूस को लगातार 5 दिन खाली पेट पीने से आप लगभग 5 किलो वजन कम कर सकते हैं। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News