राइटिंग में  करियर बनाने के लिए रखें बातों का ध्यान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 01:53 PM (IST)

नई दिल्ली : बहुत सारे लोगों को खाली समय में कुछ ना कुछ पढ़ने और लिखने का शौक होता है। कुछ को कविता लिखना अच्छा लगता है तो कुछ लोगों को अपने मन की बात जो वो किसी से शेयर नहीं करते।अगर आपको पढ़ने के साथ-साथ लिखना पसंद है तो आप राइटिंग में अच्छा करियर बना सकते हो। इसके अलावा ढ़ेर सारे पैसे भी कमा सकते हैं। लेकिन राइटिंग में आपको करियर बनाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखाना चाहिए। 

क्रिएटिविटी 
अगर आप राइटिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको और आपके दिमाग को क्रिएटिव होना पड़ेगा। क्रिएटिविटी को किसी भी कोर्स के जरिए नहीं सीखा जा सकता इसके लिए आप जिस भाषा में आप लिखना चाहते हैं उसमें पकड़ लाने के लिए आपको अखबार, नॉवल, कहानियों को लगातार पढ़ते रहना होगा तभी आप लिखने में आप उपना हाथ जमा पाएंगे।

प्वांइट टू प्वाइंट राइटिंग 
अगर आप स्वय को एक आम पाठक की जगह रखेंगे तो आप ये जानेंगे की आप घुमावदार लेखन पढ़ने से हमेशा बचेंगे। इसलिए प्वाइंट टू प्वाइंट लिखने की आदत डालें, ताकि आप कम वाक्य में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें सकें।

अधिक से अधिक पढ़ना 
आप जिस भाषा में लिखते हैं उसी भाषा के अखबार, नॉवल, कहानियों को पढ़ें। क्योंकि लिखते समय लेखन की जितनी बढ़िया वर्तनी होगी उतना ही अच्छा आपका लेख होगा। एेसा करने से आपके पास लिखते समय शब्दों का जितना ज्यादा ज्ञान होगा उतना अच्छा ही आप लिख पाएगें। 

सोशल मीडिया पर रहें अपडेट
एक राइटर को सफलता तभी मिलती है जब वह करंट मुद्दों पर लिखता है। ऐसा ना हो कि देश और दुनिया में कुछ और बात चल रही है और आप अपने पाठकों को कोई और बात परोस रहे हैं। दुनिया में क्या चल रहा है इसके लिए आपको सोशल मीडिया पर अपडेट रहना होगा। ताकि आप वही लिखें जो पाठक पढ़ना चाहतें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News