Ram Navami: अपने घर में राम राज्य स्थापित करना चाहते हैं तो करें ये काम

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ram Navami 2023: आज रामनवमी का शुभ अवसर है। धरती पर अधर्म का नाश करने के लिए श्री हरि विष्णु ने राम रूप में राजा दशरथ के घर अवतार लिया था। कहते हैं, श्रीराम का जन्म मध्यान्ह काल में व्याप्त नवमी तिथि को पुष्य नक्षत्र में हुआ था। वैष्णव आज राम नवमी पर व्रत-उपवास, पूजन-अनुष्ठान, पाठ और उपाय करेंगे। शास्त्रानुसार इस दिन दान पुण्य व विशेष पूजन करने से अनेक ग्रह बाधा और ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप मे मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन पूरे समय पवित्र मुहूर्त होता है। इस दिन नए घर, दुकान या प्रतिष्ठान में प्रवेश किया जा सकता है। आज के दिन कुछ उपाय करने से आपके घर में राम राज्य स्थापित होगा, स्वस्थ जीवन, सम्पन्नता, खुशहाली और मन की शांति भी प्राप्त होगी। विभिन्न राशि के जातकों के लिए पाठ और उपाय-


1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें


आज के दिन कुछ उपाय करने से आपके घर में राम राज्य स्थापित होगा, स्वस्थ जीवन, सम्पन्नता, खुशहाली और मन की शांति भी प्राप्त होगी। विभिन्न राशि के जातकों के लिए पाठ और उपाय
मेष: श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर बेसन का हलवा चढाएं।

 
वृषभ: श्रीराम स्तुति का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर नीले फूल चढ़ाएं।


मिथुन: इंद्रकृत रामस्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर काजल चढ़ाएं।


कर्क: श्रीरामाष्टक का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पीत चंदन चढ़ाएं।


सिंह: श्रीसीता रामाष्ट्‌कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र सिंदूर चढ़ाएं।


कन्या: श्रीराम मंगलाशासनम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर इत्र चढ़ाएं।


तुला:  श्रीराम प्रेमाष्ट्‌कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर तुलसी पत्र चढ़ाएं।


वृश्चिक: श्रीराम चंद्राष्ट्‌कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पेड़े चढ़ाएं।


धनु: जटायुकृत श्री रामस्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर शहद चढ़ाएं।


मकर: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पान चढ़ाएं।


कुंभ: सुंदरकांड का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर मुलतानी मिट्टी चढ़ाएं। 


मीन: अयोध्याकांड का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर लाल चंदन चढ़ाएं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News