आज का गुडलक: मोक्षदा एकादशी पर श्रीकृष्ण दामोदर देंगे मोक्ष, धैर्य और ज्ञान का वरदान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 08:39 AM (IST)

आज बुधवार दी॰ 29.11.17 मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मोक्षदा एकादशी पर्व मनाया जाएगा। यह एकादशी मोह का क्षय करती है अतः इसे मोक्षदा कहते हैं। पद्मपुराण में श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था की इस दिन तुलसी की मंजरी से श्री दामोदर का पूजन करना चाहिए। किवंदीती के अनुसार कालांतर में गोकुल के राजा वैखा-नस के स्वप्न में उसने अपने पिता को नरक में पड़ा देखा। ब्राह्मणों की सलाह पर राजा ने पर्वत-मुनि से इसका हल मांगा। जिस पर पर्वत मुनि की आज्ञा पर राजा ने अपने पूर्वजन्म के पापों के काट में मोक्षदा एकादशी का व्रत कर उसका फल अपने पिता को अर्पण किया जिससे वैखा-नस के पिता को मोक्ष प्राप्त हुआ। द्वापर में श्रीकृष्ण ने इसी दिन अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था। अतः आज ही के दिन गीता जयंती मनाई जाएगी। इस दिन श्रीकृष्ण, भगवत गीता व वेदव्यास जी का विधिपूर्वक पूजन करके उत्सव मनाया जाता है। ब्राह्मण को भोजन कराकर दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन विशेष पूजन व्रत व उपाय करने से दुर्लभ मोक्ष पद की प्राप्ति होती है। व्यक्ति धैर्यशील बनता है तथा अज्ञान का नाश होता है।

 

विशेष पूजन विधि: श्री दामोदर का विधिवत पूजन करें। घी में धनिया के बीज डालकर दीप करें, चंदन से धूप करें, रोली चढ़ाएं, चंदन से तिलक करें, पिस्ता व सीताफल का भोग लगाएं तथा चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें।


पूजन मुहूर्त: शाम 16:30 से शाम 17:30 तक। (संध्या) 


पूजन मंत्र: श्री कृष्ण दामोदराय नमः॥


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
बुधवार पर अभिजीत नहीं होता है।
आज का अमृत काल: दिन 2:26 से दिन 14:02 तक।
आज का राहु काल: दिन 12:09 से दिन 13:26 तक। 
आज का गुलिक काल: प्रातः 10:51 से दिन 12:09 तक।
आज का यमगंड काल: प्रातः 08:16 से प्रातः 09:34 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
हारा।
आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ मुकुन्दाय नमः॥ 
आज का गुडलक टाइम: दिन 14:00 से शाम 15:00 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: अज्ञान के नाश हेतु मिश्री मिले दूध में छाया देखकर श्रीहरि पर चढ़ाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: धैर्यशील पारिवारिक जीवन हेतु श्रीकृष्ण पर चड़ा केला गाय को खिलाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: मोक्ष पद की प्राप्ति हेतु कृष्ण दामोदर पर तुलसी की मंजरी चढ़ाएं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News