आपका लाइसेंस असली है या नकली, नाके पर चालक की पूरी डिटेल होगी पुलिस के पास

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 04:31 PM (IST)

चंडीगढ़: ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए जाने वाले नाके पर आपके लाइसेंस की पूरी डिटेल पुलिस के पास होगी। वाहन चालक अब पुलिस और रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी को अब किसी तरह का धोखा नहीं दे सकेगा। अब आपका लाइसेंस से आपकी पूरी डिटेल तुरंत पता चल जाएगी। लाइसेंस फर्जी है तब भी मौके पर ही पकड़े जाओगे।

आर.एफ.आइ.डी. डिवाइस लगेगी लाइसेंस पर...
यह सब आर.एल.ए. की नई पहल से होगा। आर.एल.ए. ड्राइविंग लाइसेंस में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आर.एफ.आइ.डी.) का इस्तेमाल करेगा। जिससे आपके लाइसेंस की जानकारी इस डिवाइस पर होगी। इसके तहत डी.सी. अजीत बालाजी जोशी अधिकारियों से मीटिंग भी कर चुके हैं। जल्द ही लाइसेंस में इसे लगाना शुरू कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत नए लाइसेंस से होगी फिर धीरे-धीरे सभी में लगाया जाएगा।

आर.एफ.आइ.डी. में होगी पूरी डिटेल...
आर.एफ.आइ.डी. में इलेक्ट्रॉनिकली जानकारी स्टोर की जा सकती है। फिर इस जानकारी को डिवाइस रीडर की मदद से तुरंत पता लगाया जा सकता है। आर.एल.ए. के बाद स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एस.टी.ए.) कमर्शियल वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस में भी इसका इस्तेमाल करेगी।

पुलिस के पास होगी डिवाइस रीडर...
आर.एफ.आइ.डी. को रीड करने वाली डिवाइस पुलिस को दी जाएंगी। पुलिस चैकिंग के दौरान लाइसेंस स्कैन कर ड्राइवर की पूरी जानकारी पता लगा लेगी। यदि चालक पर कोई अपराधिक रिकॉर्ड होगा तो उसका भी पता चल सकेगा। अभी पुलिस कर्मियों के पास ड्राइवर से जुड़ी डिटेल जानने का कोई विकल्प मौजूद नहीं था। पहले पुलिस आर.एल.ए. से चालक की डिटेल लेती थी। अब लाइसेंस बनाते समय ही ड्राइवर की सारी डिटेल आर.एफ.आइ.डी. में सेव कर दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News