एलांते मॉल के ज्वैलरी शोरूम में चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 09:43 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): एलांते मॉल स्थित ज्वैलरी शोरूम में खरीदारी करने आई महिला स्टोर मैनेजर को चकमा देकर यहा शोकेस में लगी घड़ी चोरी कर फरार हो गई। स्टोर मैनेजर गगनदीप सिंह ने सी.सी.टी.वी. कैमरे देखे तो उसमें वारदात का पता चला। मैनेजर ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

 इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस ने सी.सी.टी.वी. रिकार्डिंग कब्जे में लेकर एलांते मॉल में स्थित सैंटर ज्वैलरी शोरूम के स्टोर मैनेजर गगनदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घड़ी की कीमत 19,990 रुपए थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News