मनचलों पर नजर रखने की जगह घरेलू काम में लगे स्पैशल स्कूटर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 10:59 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी ईव टीजिंग स्क्वॉयड को दिए एक्टिवा स्कूटर पर पैट्रोलिंग करने की बजाए महिला कांस्टेबल अपने घरेलू कामों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस का एंटी ईव टीजिंग स्क्वॉयड सिर्फ कागजों में ही गश्त करता है। इसी के चलते शहर में महिलाओं से जुड़े अपराध में कमी नहीं आ रही है। मामला सोमवार का है। चंडीगढ़ पुलिस के एंटी ईव टीजिंग स्क्वॉयड को मिले एक्टिवा स्कूटर सी.एच. 01जी.ए- 6720 पर महिला स्कूली बच्चे लेकर मनीमाजरा टाऊन की तरफ जा रही थी। 

 

हैरानी यह है कि एक्टिवा चलाने वाली महिला ने कोई वर्दी नहीं पहन रखी थी। उसने सिविल कपड़े पहने हुए थे। इसके अलावा महिला ने पैरों में चप्पल पहनी हुई थी। इससे साफ हो रहा था कि एक्टिवा चलाने वाली  महिला ड्यूटी पर नहीं थी और वह एक्टिवा को स्कूली बच्चे को लाने के लिए इस्तेमाल कर रही थी। यह सब शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट पर कैमरे में कैद हो गया। लाइट प्वाइंट पर खड़े लोगों का कहना था कि पुलिस वाले सही तरह अपनी ड्यूटी और पैट्रोलिंग करे तो शहर से क्राइम कम हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News