10वीं बोर्ड कक्षा के लिए सैंपल पेपर बने दुविधा

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 10:49 PM (IST)

चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की तरफ से हाल ही में बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुछ सैंपल पेपर्स जारी किए हैं। शहर ने स्कूलों में ऐसे बहुत से छात्र है जो हिंदी मीडियम से पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन सैंपल पेपर्स अंग्रेजी में हैं। ऐसे में हिंदी मीडियम में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इन सैंपल पेपर्स की मदद से परीक्षाओं की तैयारी करना काफी मुश्किल है।

नियमानुसार स्कूलों में जो भी प्रश्न पत्र आते है उन्हें कम से कम दो भाषाओं में होना अनिवार्य है। एम.एच.आर.डी. और सी.बी.एस.ई. ने भी कई बार स्कूलों को निर्देश जारी किए है कि पेपर कम से कम दो भाषाओं में होना अनिवार्य है। लेकिन सी.बी.एस.ई. बोर्ड सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही सैंपल पेपर जारी कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

 इन सैंपल पेपर्स के जरिए स्टूडैंट्स को परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही छात्रों को पता चल जाता है कि कितने अंक के कौन से सवाल आएंगे। इसके लिए बोर्ड ने मार्किंग सिस्टम को भी अपलोड किया है।

निम्नलिखित विषयों के जारी किए हैं सैंपल पेपर्स जारी:

पिछली कक्षाओं के पेपर और परीक्षा के लिए तैयार किए मॉडल सैंपल पेपर्स भी छात्रों की मदद कर सकते हैं, जिसके जरिए पैटर्न, माक्र्स के विभाजन और सवालों के पेपर पैटर्न के बारे में जान सकते हैं। बोर्ड द्वारा जो सैंपल पेपर्स जारी किए हैं वे अंग्रेजी, हिंदी, गणित, बायोलॉजी, भौतिकी, रसायनशास्त्र, अकाऊंट्स, इतिहास, गणित, संस्कृत, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान, बिजनैस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, भूगोल आदि हैं।

छात्रों के लिए दुविधा

यू.टी. कैडर एजुकेशनल इम्प्लॉयज यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर्स की मानें तो सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों के लिए अंग्रेजी वैसे ही एक हौवा होता है। ऐसे में अगर हिंदी मीडियम में पढऩे वाले छात्रों को अंग्रेजी मीडियम के सैंपल पेपर से तेयारी करना पड़ जाए, तो उन बच्चों को उन सैंपल पेपर्स को समझने में ही काफी समय लग जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News