PU के फाइन आर्ट्स म्यूजियम में लगाई फोटो प्रदर्शनी, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2017 - 09:27 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के फाईन आर्ट्स म्यूजियम में हरियाणा से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी हरियाणा गठन के पचास वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा लोक संपर्क विभाग द्वारा संचालित मैगजीन संवाद में कार्यरत फोटो ग्राफर विनय मलिक की तरफ से लगाई गई।

 

प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा सरकार के आर्ट एवं कल्चर विभाग फोटो आर्ट एवं कल्चर विभाग की प्रधान सचिव आई.ए.एस. अधिकारी सुमिता मिश्रा ने किया। प्रदर्शनी में करीब 500 फोटोग्राफ्स रखे गए, जिनके जरिए हरियाणवी सांस्कृति, एग्रीकल्चर, बुनियादी ढांचा विकास के अलावा हरियाणा में पिछले पचास वर्ष के दौरान आए बदलाव के बारे में दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी में हरियाणा, कालका-पिंजौर, अम्बाला, जींद, हिसार मेवात आदि जिलों की हैरीटेज फोटोग्राफी,आर्ट एवं कल्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित फोटो रखे गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News