M.Phil सोशियोलॉजी में दाखिला न मिलने पर स्टूडैंट्स जाएंगे कोर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के सोशियोलॉजी विभाग में एम.फिल में दाखिला न मिलने पर स्टूडैंट्स ने कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। स्टूडैंट्स को एंट्रैंस टैस्ट क्लीयर करने और मैरिट में उपयुक्त रैंकिंग आने पर भी दाखिला नहीं दिया जा रहा है। स्टूडंैट्स ने बताया कि उन्होंने एंट्रैंस टैस्ट क्लीयर कर लिया है।

 

हमारे शैक्षणिक मार्क्स भी बेहतर हैं और पी.यू. के एम.फिल विभाग में सीटें भी खाली हैं पर उन्हें यह नहीं बताया गया है कि उनके शैक्षणिक, एंट्रैंस टैस्ट व साक्षात्कार के कितने मार्क्स जोड़े गए हैं। स्टूडैंट्स ने बताया कि एडमिशन न मिलने के कारण हमने कोर्ट जाने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि अच्छारैंक आने के कारण हमने किसी ओर यूनिवर्सिटी या कालेज में आवेदन भी नहीं किया और यहां भी एडमिशन नहीं मिल रही तो ऐसे में हमारा साल बर्बाद हो जाएगा। 

 

फिर स्टूडैंट्स को क्यों दी जाती है गलत जानकारी : 
विभाग में फैकल्टी सदस्यों की संख्या कम है। इसलिए हर साल विभाग में एम.फिल के लिए 4 या 5 स्टूडैंट्स को ही दाखिला दिया जाता है। सवाल यह उठता है कि अगर सिर्फ 4 या 5 स्टूडैंट्स को ही विभाग में दाखिला दिया जाता है तो  पी.यू. एम.फिल में 15 सीटें हैं यह जानकारी क्यों स्टूडैंट्स को दी जाती है। ऐसे में सीटें अधिक और उम्मीदवार कम होने पर स्टूडैंट आश्वस्त हो जाते हैं कि उन्हें ही सोशियोलॉजी विभाग में आसानी से दाखिला मिल जाएगा। 

 

क्लासिज 25 से : 
डी.यू.आई. की ओर से विभाग को यह निर्देश दिए गए हैं कि एम.फिल की क्लासिज 19 सितम्बर से शरू होनी चाहिए, लेकिन अब क्लासिज 25 सितम्बर से शुरू होंगी। 

 

सीटें खाली फिर भी स्टूडैंट वेटिंग लिस्ट पर :
पी.यू. के सोशियोलॉजी विभाग में एम.फिल की 15 सीटें हैं। इन 15 सीटों के लिए 12 स्टूडैंट्स ने आवेदन किया था। इन स्टूडैंट्स का 14 सितम्बर को साक्षात्कार लिया गया था। इन स्टूडैंट्स से एक सितम्बर तक एम.फिल करने के लिए आवेदन मांगे गए थे। मैरिट के  आधार पर 10 स्टूडैंट्स की मैरिट लिस्ट जारी की थी, जिनमें से पांच स्टूडैंट्स को ही दाखिला दिया गया है और 2 स्टूडैंट्स को वेटिंग लिस्ट पर रखा गया है। यानी विभाग में एम.फिल की अभी 10 सीटें खाली हैं।  

 

मैरिट लिस्ट के आधार पर दिया जाता है दाखिला :
विभाग की चेयरपर्सन कुमूलअबी ने कहा कि स्टूडैंट्स को मैरिट लिस्ट के आधार पर सीटों पर दाखिला दे दिया गया है। स्टूडैंट्स को पी.यू. प्रबंधन की ओर से तय किए गए नियमों के तहत ही दाखिला दिया गया है। यह जरूरी नहीं कि विभाग में खाली सीटों को भरा ही जाए। जितने स्टूडैंट मैरिट लिस्ट पर आते हैं उन्हें ही दाखिला दिया जा सकता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News