विवादों में आया PGI में हुआ जैनेथ फैस्ट, लाखों की हेराफेरी का अंदेशा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2018 - 11:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (पॉल): हाल ही में पी.जी.आई. में हुआ सालाना जैनेथ फैस्ट विवादों के घेरे में आ गया है। सूत्रों की माने तो चार दिवसीय इस फैस्ट में करीब कई करोड़ रुपए की लागत आई थी। खुद पी.जी.आई. स्टाफ की मानें तो पी.जी.आई. के नाम पर ए.आर.डी. ने कई कंपनियों को इस फैस्ट का स्पोंसर तो बनाया लेकिन हिसाब में किसी भी तरह की पारदर्शीता नहीं है। 

 

पी.जी.आई. के नाम पर काफी कंपनियों ने लाखों की दी थी स्पोंसरशिप
चार दिनों तक चले इस फैस्ट में कई जाने माने सिंगर्स परफॉर्म करने पी.जी.आई. पहुंचे थे जिनमें एक्टर सुनील ग्रोवर व दलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल है। पी.जी.आई. स्टाफ के मुताबिक इवैंट में ए.आर.डी. के आलावा किसी भी बाहरी विभाग के लोगों को एंट्री नहीं दी गई थी। इसके साथ ही चौथे दिन फैस्ट में सिंगर दलजीत दोसांझ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दलजीत को पी.जी.आई. परफॉर्म करने के लिए 25 लाख रुपए दिए गए लेकिन यह राशि उन्हें कैश दी गई डिजीटल इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। सूत्रों की मानें को पी.जी.आई. के नाम पर काफी ज्यादा कंपनियो ने लाखों की स्पांसरशिप दी थी लेकिन इवैंट में इतना खर्चा नहीं आया है। इस मामले को जल्द प्रशासन के पास लिखित शिकायत भेजी जाने वाली है। 


फैस्ट में करोड़ों खर्च, कई सिंगर्स ने दी थी प्रस्तुति नर्सिंग का उड़ाया मजाक 
फैस्ट में एक दिन मॉडलिंग का भी आयोजन किया गया था, जिसमें डाक्टर्स ने रैंप वॉक किया था। पी.जी.आई. नर्सिंग विभाग की जरनल सैके्रटरी सत्यवीरक जागर की माने तो इस इवैंट में नर्सिंग की ड्रैस पहनकर वॉक किया गया है। इसके साथ ही इवैंट में उनका मजाक बनाया गया है जो कि सरासर गलत है। स्टाफ के मुताबिक वह जल्द ही इसकी शिकायत पी.जी.आई. प्रशासन को लिखित में करने वाली हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News