नशीले इंजैक्शनों के नशे में डूबता जा रहा चंडीगढ़, अम्बाला और UP से लाई जा रही है खेप

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 01:58 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : धीरे-धीरे चंडीगढ़ भी नशीले इंजैक्शनों के नशे में डूबता जा रहा है। हालांकि पुलिस गिरफ्त में सिर्फ प्यादे ही आते हैं और नशे के सरताज पुलिस के शिकंजे से बच निकलते हैं। अधिकारियों की मानें तो शहर में नशीले इंजैक्शनों की गिरफ्त में सबसे ज्यादा युवा आ रहे हैं। शहर के स्लम एरिया में रहने वाले अधिकतर युवा इसकी चपेट में हैं। 

 

अम्बाला और यू.पी. से लाई जा रही है खेप : 
नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) और पुलिस जांच में सामने आया कि शहर में नशीले इंजैक्शन की खेप यू.पी. स्थित सहारनपुर और अम्बाला से लाई जा रही है, जिसे छोटे सप्लायर लाते हैं। छोटे सप्लायर महज 16 से 20 रुपए में इन्हें खरीदते हैं और यहां शहर में 100 से लेकर 200 रुपए तक में बेचते हैं। एच.आई.वी. का डर: नशीले इंजैक्शनों का प्रयोग करने वाले युवक शहर में एच.आई.वी. जैसी बीमारी फैलाने का भी साधन बन रहे हैं। 

 

इंजैक्शन से नशा करने वाले कई युवाओं का ग्रुप एक ही सिरींज का प्रोयग करता है, जिससे एच.आई.वी.  का खतरा रहता है। गत दिनों चंडीगढ़ पुलिस ने 2 ऐसे ही युवाओं को पकड़ा था जो एच.आई.वी. ग्रस्त थे और नशे से इंजैक्शन करते थे। ऐसे कहीं न कहीं शहर में इस तरह के नशे के आदी युवा कहीं न कहीं संगीन बिमारियां फैलाने का भी जरिया बन रहे हैं। बुडै़ल जेल में भी करीब 24 ऐसे कैदियों का वेरवा है जो इंजैक्शन से नशा करते हैं। ये जांच के दौरान एच.आई.वी. ग्रस्त पाए गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News