30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का घर-घर जाकर हैल्थ चैकअप करेगा सेहत विभाग

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 12:30 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : पंचकूला में रहने वाले 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का हैल्थ चैकअप करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके घर पर ही आएंगी। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, शूगर, कैंसर से लेकर महिलाओं में भी होने वाले ब्रेस्ट कैंसर तक की स्क्रिनिंग की जाएगी। 

 

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रेनिंग सैशन शुरू समाप्त हो गया है। आशा वर्कर्स को इस पायलट प्रोजैक्ट के तहत ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा नर्स को भी ट्रैनिग प्रदान की गई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब 30 या 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में होने वाली बीमारियों को समय रहते ही डिटैक्ट किया जाएगा। नवम्बर के दूसरे सप्ताह में बड़े स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। 

 

यूनिवर्सल हैल्थ पॉलिसी के तहत हो रहा सर्वे :
सी.एम.ओ. डॉ. संजीव त्रेहन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनता के हित में बड़े स्तर का यूनिवर्सल हैल्थ पॉलिसी के तहत सर्वे किया जा रहा है। गंभीर बीमारियां 30 या 30 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों में ही शुरू होती है। नवम्बर के शुरूआत में ही पंचकूला के लोगों में घर-घर जाकर इन पांच बीमारियों को डिटैक्ट कर इलाज किया जाएगा।

 

 जिला पंचकूला :
-5 लाख 61 हजार से ज्यादा आबादी
-2 लाख 99 हजार 700 से ज्यादा पुरुष
-2 लाख 61 हजार से महिलाएं

            रूरल एरिया 
-2 लाख 48 हजार से ज्यादा आबादी
-1 लाख 33 हजार से ज्यादा पुरुष
-1 लाख 14 हजार से ज्यादा महिलाएं
         

           अर्बन एरिया 
-3 लाख 13 हजार से ज्यादा आबादी
-1 लाख 66 हजार से ज्यादा पुरुष
-1 लाख 46 हजार से ज्यादा महिलाएं

 

आशा वर्करों की ट्रेनिंग शुरू, डॉक्टरों की बनेंगी टीमें :
पंचकूला में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप जैन की देखरेख में यह पायलेट प्रोजैक्ट शुरू होगा। डॉ. संदीप जैन ने बताया कि सर्वे करने के लिए हर एरिया की पी.एच.सी. और सी.एच.सी. को भी शामिल किया गया है। आशा वर्कर्स की ट्रेनिंग शुरू की जा चुकी है। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की भी टीमें बनाई गई है। 

 

2 लाख 70 हजार लोगों का होगा हैल्थ चैकअप :
स्वास्थ्य विभाग की माने तो देश में पॉपुलेशन के मुताबिक 37 प्रतिशत लोग 30 साल से ज्यादा उम्र के हैं। पंचकूला जिले में कुल जनसंख्या साढ़े पांच लाख के करीब है। इसमें 37 प्रतिशत के हिसाब से पंचकूला में 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग 30 साल से ऊपर के हैं।

 

चैकअप के बाद इलाज होगा :
सर्जन डॉ. संदीप जैन ने बताया कि चैकअप के बाद जिन लोगों में किसी भी बीमारी के लक्षण पाए गए तो उन्हें 120 ए.एन.एम. द्वारा ट्रीट कर डॉक्टर्स के पास ले जाया जाएगा, ताकि उन लोगों का इलाज हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News