RBI ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर लगाया 3 करोड़ का जुर्माना

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2017 - 05:19 PM (IST)

मुंबईः रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने दो अलग-अलग मामलों में सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर कुल 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि इनमें एक मामला कुछ चुनिंदा खातों से बड़ी मात्रा में धन राशि निकाले जाने का है तथा दूसरा बैंक में धोखाधड़ी की मीडिया रिपोर्टों से संबंधित है।

इसलिए लगाया गया जुर्माना
पहले मामले में एक करोड़ रुपए और दूसरे में दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उसने बताया कि दोनों ही मामलों में बैंक ने 'अपने ग्राहक को जानो’ (के.वाई.सी.) पर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। दोनों जुर्माने 26 जुलाई को लगाए गये थे जिनकी जानकारी आर.बी.आई. ने आज दी है। उसने बताया कि जुर्माने नियमों के उल्लंघन के लिए लगाये गए हैं और किसी लेनदेन को अवैध करार नहीं दिया गया है।
PunjabKesari
खातों की जांच की गई
उसने बताया कि एक बैंक में धोखाधड़ी के एक मामले संबंधी मीडिया रिपोर्टों के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कुछ खातों की जांच की गई। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया कि उस पर अर्थ दंड क्यों न/न लगाया जाए। बैंक के लिखित और व्यक्तिगत स्तर पर सुनवाई के दौरान दिए गए जवाब को असंतोषजनक पाते हुए उस पर दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा आर.बी.आई. को शिकायतें मिली थीं कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कुछ खातों से बड़ी मात्रा में नकदी निकाली जा रही है। इस मामले में भी बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और व्यक्तिगत सुनवाई में अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। यहां भी उसका उत्तर असंतोषजनक पाए जाने के बाद उस पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News