शेयर बाजार में उछाल, इंफोसिस को भारी नुक्सान

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 09:53 AM (IST)

नई दिल्लीः आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सैंसेक्स 87.63 अंक बढ़कर 31613.19 अंकों पर और निफ्टी 38.65 अंक यानि 0.39 फीसदी उछलकर 9876.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आई.टी. शेयरों में आज गिरावट का रुख है। कारेबार में आज इंफोसिस के शेयरों में 37.40 अंकों की गिरावट आई है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की मजबूती आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक उछला है।

इंफोसिस को भारी नुक्सान
शेयर बाजार खुलते ही इंफोसिस के शेयरों में लगभग 5 रुपए की मजबूती आई लेकिन कुछ देर बाद ही इसमें 37 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली। विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को इंफोसिस के शेयर 9 फीसदी की गिरावट के साथ 923.10 के स्तर पर बंद हुए थे। इंफोसिस में चल रहे विवादों के कारण आज भी कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अब तक इंफोसिस का शेयर 1.64 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 908.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News