अटकी परियोजनाओं की वजह से रियल एस्टेट क्षेत्र की छवि पर असर: क्रेडाई

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 01:33 PM (IST)

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनियों के शीर्ष संगठन क्रेडाई ने कहा कि कुछ रुकी या अटकी परियोजनाओं की वजह से पूरे रियल्टी क्षेत्र की छवि पर असर पड़ा है। क्रेडाई ने कहा कि दिल्ली-एन.सी.आर. में कुछ बड़े बिल्डरों की परियोजनाएं अटकी हुई हैं। संगठन ने इन परियोजनाओं को पूरा करने में मदद की भी पेशकश की।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के समूह, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों तथा डेवलपर्स के बीच घर के खरीदारों की समस्याओं पर विचार के लिए बैठक हुई। इस बैठक में विशेष रूप से तीन बिल्डरों- जेपी, आम्रपाली तथा यूनिटेक की परियोजनाओं में फ्लैट बुक कराने वाले लोगों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। क्रेडाई एन.सी.आर. के अध्यक्ष पंकज बजाज ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य अटकी परियोजनाओं में सह डेवलपर्स बन सकते हैं बशर्ते उन्होंने नीति के जरिए कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराया जाए।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News