लालू का BJP पर वार, कहा- देश की जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फैंकने के लिए तैयार

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 01:14 PM (IST)

पटना: बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। रविवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि देश की जनता भाजपा को उखाड़ फेैंकने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार ने यह सलाह दी है कि 2018 में ही लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव हो, इसके लिए भी राजद तैयार है।

राजद अध्यक्ष ने हार्दिक पटेल के बारे मेें बात करते हुए कहा कि हार्दिक से उनकी बात हुई है। वह तेजस्वी और मीसा के संपर्क में भी हैं। भाजपा ने हार्दिक की छवि को खराब किया है। लालू ने कहा कि जरुरत पड़ने पर वह खुद गुजरात जाएंगे।

बैठक में पार्टी की राजनीतिक, कृषि सहित 7 प्रस्ताव पेश किए गए। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी आदि मौजूद थे। बैठक में 24 राज्यों के पार्टी प्रतिनिधि शामिल हुए।  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News