बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान शुरु करेगा जदयू

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 06:29 PM (IST)

बिहारः जदयू की राज्य कार्यकारिणी बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बैठक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर रविवार को चार घंटे तक चली। जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ 2 अक्टूबर से अभियान की शुरुआत की जाएगी। 

महागठबंधन से अलग होने के बाद जदयू की यह पहली राज्य कार्यकारिणी बैठक थी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत सभी जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा पार्टी को आने वाले चुनावों में खुद को मजबूती से पेश करने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सहयोगियों को अपने दम का एहसास करवाना एक बड़ी चुनौती है जिसे हमें पूरा करना होगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News