अधिकतर खाद्य तेल, चना, चीनी, गुड़, गेहूं नरम

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 06:01 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली थोक जिंस बाजार में सुस्त कारोबार के बीच आज अधिकतर खाद्य तेलों में गिरावट रही। इनके अलावा चना, चीनी, गुड़ और गेहूं में भी नरमी रही। तेल-तिलहन : अधिकतर खाद्य तेलों में गिरावट रही। कमजोर ग्राहकी से तिल तेल के दाम 100 रुपए, चावल छिलका के 230 रुपए, सोया रिफाइंड और सोया डिगम के तीन-तीन सौ रुपए तथा मूंगफली तेल के 500 रुपए टूट गए। सरसों तेल में 250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त रही जबकि बिनौला तेल के भाव स्थिर रहे।

गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आवक बढऩे से चीनी के सभी ग्रेडों के दाम 30 रुपए प्रति क्विंटल फिसल गए। गुड़ की कीमतों में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही।  

दाल-दलहन: दालों में टिकाव रहा। चना दाल, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के दाम गत दिवस के स्तर पर पड़े रहे। दलहनों में चना 50 रुपए प्रति क्विंटल लुढ़क गया।  

अनाज: अनाजों में गेहूं की आवक बढऩे से इसमें 5 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही। चावल और मोटे अनाजों के दाम गत दिवस के स्तर पर रहे। 

चीनी-गुड़: चीनी एस. 3,465-3,515, चीनी एम. 3,640-3,740, मिल डिलीवरी 3,280-3,350 और गुड़ 2,800-2,900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। 

खाद्य तेल: बिनौला तेल 7,150, सरसों तेल 7,300, मूंगफली तेल 9,000, चावल छिलका तेल 5,920, तिल तेल 9,400, सोया रिफाइंड 7,650, सोया डिगम 7,450, पाम ऑयल 6,900, वनस्पति 8,352-10,030 रुपए प्रति क्विंटल। 

अखाद्य तेल: अरंडी 7000, अलसी 8600, महुआ 6500, नीम 8500, चावल छिलका 4400, एसिड ऑयल 4500, चाय केटी 5500 पर रहा। 

तिलहन: सरसों 5000-5100, तिल सफेद 6000-6500, तिल लाल 5500-6000, खली सरसों 2000-2100, बिनौला 2000-2200 रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News