चना दाल सींख कबाब

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 01:33 PM (IST)

पंजाब केसरी (यम) : शाम की चाय के साथ अधिकतर लोग क्रिस्पी खाना पसंद करते हैं। आप चना दाल सींख कबाब ट्राई कर सकते है। यह बनाने में काफी आसान होते हैं और खाने में स्वादिष्ट। तो आइए जानें इसकी रैसिपी...


सामग्री
- 120 ग्राम चना दाल
-  80 ग्राम सफेद धुले मांह की दाल
-  पानी
- 130 ग्राम पत्तागोभी
- 70 ग्राम शिमला मिर्च
- 100 ग्राम प्याज
- 230 ग्राम गाजर
- 1 टी स्पून गर्म मसाला
- 1 1/2  टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून जावित्री पाउडर
- 1/4 टी स्पून जायफल पाउडर
- 1/2 टी स्पून काली मिर्च कूटी हुई
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 1 1/2  टी स्पून हरी मिर्च
- 1 टेबल स्पून लहसुन
- 1 टेबल स्पून अदरक
- 50 ग्राम बेसन
- चाट मसाला
- हरा धनिया


विधि
1. चना दाल और सफेद धुले मांह की दाल को 2 से 3 घंटे के लिए भिगोएं।
2. एक मिक्सी में भिगोई हुई चना दाल डालें और फिर भिगोई हुई धुले मांह की दाल लें। फिर इसमें पत्तागोभी,शिमला मिर्च,प्याज और गाजर डालकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
3. अब इसमें गर्म मसाला,धनिया पाउडर,जावित्री पाउडर, जायफल का पाउडर,काली मिर्च कूटी हुई,जीरा पाउडर,इलायची पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च,लहसुन,अदरक डालकर बढ़िया पेस्ट बना लें।
4. फिर इस मिश्रण को बाउल में निकाल लें और फिर इसमें अच्छे से बेसन मिक्स करें।
5. अपने हाथों पर तेल लगाएं।
6. थोड़ा सा मिक्सचर अपने तेल लगे हाथों पर लेकर कबाब की शेप दें।
7. एक पैन में तेल गर्म करें और इन कबाब को मीडियम आंच पर पकाएं।
8. 10 से 15 मिनट में कबाब दोनों तरफ से ब्राउन होकर तैयार हो जाएंगे।
9. अब इन्हें चाट मसाला और धनिए से सजाएं।
10. मनपसंद चटनी के साथ गर्म-गर्म कबाब परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News