दक्षिण कोलकाता में बदमाशों ने कारोबारी को गोली मारकर घायल किया
punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 11:35 AM (IST)
कोलकाता, 13 सितंबर (भाषा) दक्षिण कोलकाता के एलगिन इलाके में एक कारोबारी को सोमवार सुबह कुछ बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना को मोटरसाइकिलों पर सवार 15-18 लोगों ने अंजाम दिया जिन्होंने कारोबारी की कार को कथित तौर पर रोका था।
पुलिस ने बताया कि हावड़ा के रहने वाले पंकज सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने दोस्तों के साथ मध्य रात्रि को घर लौट रहे थे जब गोरकी सदन के निकट उनकी कार रूकी। जब सिंह कार से निकले तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में एक बदमाश ने कथित तौर बंदूक निकाल कर सिंह पर गोली चला दी जो उनके दाएं हाथ में लगी।
अधिकारियों ने बताया कि अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शेक्सपियर सरानी थाने के एक अधिकारी ने कहा कि यह कारोबारी दुश्मनी का मामला लग रहा है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।