चौंकाने वाला मामला: भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला को परिवार ने घर से निकाला, तलाक की दी धमकी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 11:00 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को इस बात पर घर से बाहर कर दिया कि उसने भाजपा को वोट किया था। साथ ही पति तलाक देने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला न्याय के लिए भटक रही है।

पीड़ित महिला उजमा का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में उसके पति ने उससे समाजवादी पार्टी को वोट देने का दबाव बनाया था, लेकिन उसने भाजपा को वोट दिया।  उजमा ने बताया कि उसने भाजपा को इसलिए वोट दिया, क्योंकि भाजपा की सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया है। उजमा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर जनवरी 2021 में प्रेम विवाह किया था। वह पति के साथ ही रह रही थी, फिर भी भाजपा को वोट देने के बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News