UP Board 2021: यूपी बोर्ड रिजल्ट घोष‍ित, 10वीं में 99.55 और 12वीं में 97.88 फीसदी छात्र हुए पास

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 04:10 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए गए हैं। इस साल 10वीं में 99.55%, 12वीं में 97.88% छात्र पास हैं। यूपी इंटर 12वीं रिजल्ट में लड़के 97.47 और लड़कियां 98.40% पास हुए हैं और 10वीं में लड़के 99.52 और लड़कियां 99.55 फीसदी पास हुए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने इस साल बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। 

दसवीं में 99.53 फीसदी छात्र हुए पास
यूपी बोर्ड में हाई स्कूल में कुल 29,96,031 परीक्षार्थियों में 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दसवीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 है। इन परीक्षार्थियों में 16,76,916 छात्र  है और 13,19,115 छात्राएं हैं, जिनमें से 16,68,868 छात्र  उत्तीर्ण हुए हैं और 13,13,187 छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों  का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.52 है और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.55  है। पूरे में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.03 अधिक है। 82,238 परीक्षार्थियों को सामान्य प्रोन्नति दी गई है। 

इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल  25,54,813 परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 26,10,247 परीक्षार्थियों में 25,54,813 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इन परीक्षार्थियों में 14,74,317 लड़के है और 11,35,930 लड़किया हैं, जिनमें से 14,37,033 लड़के और 11,17,780 लड़कियों उत्तीर्ण हुई है। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.47 है तो वहीं लड़कियों का 98.40 है। लड़कियां लड़कों से 0.93 प्रतिशत आगे है। 62,506 परीक्षार्थियों को सामान्य प्रोन्नति दी गई है। 

SMS से देखें रिजल्ट
यूपी बोर्ड के छात्र SMS के जरिए भी अपने परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को मोबाइल पर UP10ROLLNUMBER टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। जबकि 12वीं के छात्रों को UP12ROLLNUMBER टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में आपको आपका परिणाम मिल जाएगा। 

आंतरिक मूल्यांकन के आधार जारी हुए परिणाम
इस साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10वीं, 12वीं का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। हाईस्कूल में कक्षा 9 के 50% और कक्षा 10 प्री-बोर्ड के 50% अंक जोड़कर 10वीं कर रिजल्ट निर्धारित किया जाएगा। वहीं 12वीं का रिजल्ट निर्धारित करने के लिए हाईस्कूल के 50 फीसदी अंक, कक्षा 11 की वार्षिक/अद्धवार्षिक परीक्षा के 40 फीसदी अंक और कक्षा 12 के प्री-बोर्ड के 10% अंक शामिल किए गए हैं। 

UP Board 10th, 12th Result 2021: ऐसे देख सकेंगे परिणाम

  • यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूपी बोर्ड 10th, 12th Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम दिखेगा। इसे चेक करें या फिर डाउनलोड कर लें।


यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News