शिंजो आबे पर हमला करने वाले आरोपी का सामने आया बयान, बताया- क्यों किया हत्या का प्रयास?

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 01:58 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री  शिंजो आबे पर हमला करने वाले तेत्सुया यामागामी से पूछताछ जारी है। NHK की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने जांचकर्ताओं के सामने हत्या की बात कबूल की। उसने कहा कि इसने हत्या का प्रयास करने की कोशिश की है। उसने बताया है कि वह शिंजो आबे से 'असंतुष्ट' था।

बता दें कि शुक्रवार सुबह 11-30 बजे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कट्टर रूढ़िवादी नेता शिंजो आबे पर देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली चलायी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 67 वर्षीय आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। 

वहीं यह भी बता दें कि दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आबे की ‘‘हालत गंभीर'' है। उन्होंने आबे के ठीक होने की उम्मीद जतायी। किशिदा ने इस हमले को ‘‘कायराना और बर्बर'' बताया और कहा कि चुनावी अभियान के दौरान हुआ यह अपराध पूरी तरह अक्षम्य है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News