तेलंगाना में महिला कांस्टेबल का बलात्कार करने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 10:21 PM (IST)

हैदराबाद, 12 जनवरी (भाषा) यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर एक महिला कांस्टेबल का बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया जिसके बाद उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल ने अमंगल पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला का बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया। शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मी ने बाद में महिला कांस्टेबल को कुछ दवाएं देकर गर्भपात भी करवा दिया।
पुलिस ने कहा कि दोनों पहले एक ही पुलिस थाने में काम करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोप ने महिला कांस्टेबल के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News