हैदराबाद में घर गिरने से दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2020 - 05:33 PM (IST)

हैदराबाद, 11 अक्टूबर (भाषा) हैदराबाद में भारी बारिश के कारण रविवार को एक पुराने घर का एक हिस्सा ढह जाने के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना दोपहर करीब 12.10 बजे हुसैनीआलम में हुई, जब सात लोग घर में थे।
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सभी घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच का इलाज चल रहा है।
मकान ढहने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अन्य सरकारी विभागों के कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया।
अधिकारियों ने घर के शेष हिस्से को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
हैदराबाद में शुक्रवार को भारी बारिश हुई थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News