स्टालिन ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 04:04 PM (IST)

चेन्नई, 26 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि सिंह ने शासन में स्थिरता प्रदान की और सार्वजनिक जीवन में गरिमा बनाए रखी। स्टालिन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री और विद्वान डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने शासन में स्थिरता प्रदान की, सार्वजनिक जीवन में सम्मान बनाए रखा, गरीबी दूर की और यह विनम्रता के साथ किया।’’
मुख्यमंत्री ने सिंह के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

जानेमाने अर्थशास्त्री सिंह 2004-14 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे। वह 1991-96 के दौरान पी वी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्तमंत्री भी थे, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़े बदलाव का दौर था जिस दौरान व्यापक सुधार हुए।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News