स्टालिन ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉक्टरों को बधाई दी

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 05:58 PM (IST)

चेन्नई, एक जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉक्टरों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जो चिकित्सक लोगों की बीमारियां ठीक करते हैं, उनकी सराहना की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती है जिन्होंने गरीब लोगों का इलाज किया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया तथा बाद में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने। स्टालिन ने ट्वीट किया, “आइये, हमारी बीमारियां ठीक करने वाले डॉक्टरों का अभिनंदन करें।”
इस अवसर पर ग्लेनईगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी (जीजीएचसी) के डॉक्टरों ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर यहां उथंडी तट पर साइकिल और सफाई अभियान चलाया।
जीजीएचसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ आलोक खुल्लर ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा 20 किलोमीटर लंबे साइकिल चलाने के अभियान में सौ से अधिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News