कमल हासन ने बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी
punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 01:36 PM (IST)

चेन्नई, 17 जनवरी (भाषा) अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन ने सोमवार को प्रख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया। हासन ने कहा कि उन्होंने कथक सम्राट से बहुत कुछ सीखा।
पंडित बिरजू महाराज को ‘अद्वितीय’ करार देते हुए हासन ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने कथक सम्राट को कई वर्षों तक ‘एकलव्य’ की तरह ‘दूर से देखते हुए’ उनसे काफी कुछ सीखा। अभिनेता ने कहा कि ‘विश्वरूपम’ के निर्माण के दौरान उन्हें पंडित बिरजू महाराज के करीब रहने का मौका मिला और इस दौरान भी उन्होंने कथक सम्राट से बहुत सी चीजें सीखीं।
हासन ने कहा ‘‘पंडित बिरजू महाराज ने अपना जीवन नृत्य और संगीत को समर्पित कर दिया। उनके निधन से कला जगत को गंभीर क्षति हुई है। ’’
कथक को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को तड़के दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Masik Shivratri Vrat 2022: आज शुभ योग में करें ये काम, बंगला-गाड़ी होगा आपके पास

वृंदावनः आज बांके बिहारी का दर्शन करेंगे महामहिम, सुरक्षा चाक-चौबंद

एक बार फिर से कोरोना के रिकाॅर्ड तोड़ मामले आए सामने, पिछले 24 घंटे में 45.4 फीसदी उछाल, 21 और लोगों की मौत

भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली अशोक सिंह भोक्ता गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद