एमजीआर को गुर्दा दान करने वाली उनकी भतीजी का देहांत

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 09:54 AM (IST)

चेन्नई, 26 नवंबर (भाषा) अन्नाद्रमुक के संस्थापक एमजी रामचंद्रन को साल 1983 में अपना गुर्दा दान करने वाली उनकी भतीजी लीलावती का शुक्रवार को यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद देहांत हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। पार्टी ने यह जानकारी दी।

अन्नाद्रमुक ने कहा कि एमजीआर के बड़े भाई एमजी चक्रपाणि की बेटी लीलावती को बीमारी के चलते यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम तथा के पलानीस्वामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लीलावती ने 1984 में एमजीआर को एक गुर्दा दान किया था।

साल 1977 से 1987 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे एमजीआर का 24 दिसंबर 1987 को निधन हो गया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News