तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 06:52 PM (IST)

चेन्नई, 14 नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को बाढ़ प्रभावित कई इलाकों में लोगों को राहत सामग्री वितरित की और यहां विशेष चिकित्सा शिविरों का उद्घाटन किया।

बाढ़ राहत की पहल को और रुके हुए बारिश के पानी को निकालने और मरम्मत करने के लिए क्षेत्रों का निरीक्षण करना जारी रखते हुए स्टालिन ने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए, जिसमें चावल, दूध, ब्रेड, बिस्किट, पेय जल, कंबल व पारंपरिक चटाई थी।

मुख्यमंत्री ने यहां नेहरू मंडपम क्षेत्र और अन्य स्थान पर विशेष मानसून चिकित्सा शिविरों का उद्घाटन किया और सहायता वितरण के बाद लोगों से बातचीत की।

उन्होंने बारिश से प्रभावित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेरावल्लूर क्षेत्र का भी दौरा किया और बाढ़ के पानी की निकासी के उद्देश्य से शुरू की गई पहलों को परखा।

तमिलनाडु में पिछले हफ्ते भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News