रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 11:04 PM (IST)

चेन्नई, 31अक्टूबर (भाषा) अभिनेता रजनीकांत को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी हाल ही में मस्तिष्क में रक्त पहुंचने में बाधा संबंधी समस्या के चलते सर्जरी की गई थी।
अभिनेता से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रजनीकांत को तबीयत खराब होने पर 28 अक्टूबर को शहर के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका शुक्रवार को ‘कैरोटिड आर्टरी रिवैस्कुलराइजेशल’ (सीएआर) हुआ था।

सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि अभिनेता को रविवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इससे पहले दिन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अस्पताल जा कर अभिनेता का हाल-चाल जाना था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News