धोनी ने कोविड-19 टीका लगवाने और मास्क लगाने का अनुरोध किया

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 09:11 AM (IST)

चेन्नई, 17 सितंबर (भाषा) चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को लोगों से कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाए रहने का अनुरोध किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने ''''टीका पोडु, मास्क पोडु'''' अभियान के सिलसिले में कहा, ''''हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में है। कंडियप्पा वैक्सीन पोडु... मास्क पोडु...।''''
एक विज्ञप्ति में यहां कहा गया है कि अभियान मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों की चेन कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने शुरू किया है। हाल में कावेरी हॉस्पिटल्स ने धोनी को इसका ब्रैंड एंबेसडर बनाया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News