तमिलनाडु में लॉकडाउन में दी गई ढील, 28 जून से खुलेंगे प्रार्थना स्थल

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 10:48 PM (IST)

चेन्नई, 25 जून (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों में और ढील देने का निर्णय शुक्रवार को लिया जो 28 जून से प्रभावी होंगे। पाबंदियों में ढील के तहत चार जिलों में प्रार्थना स्थलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी गई है और 23 अन्य जिलों में सार्वजनिक परिवहन बहाल कर दिया गया है।
यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि 27 जिलों में जिम, योग केंद्र, संग्रहालय और संरक्षित स्मारकों को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। योग केंद्र 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।
कोयंबटूर और तंजौर समेत 11 अन्य जिलों में उपरोक्त प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा राज्य भर में लोग सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक समुद्र तट पर जा सकते हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News