तमिलनाडु के राज्यपाल ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 12:16 AM (IST)

चेन्नई, 19 जून (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े खेल आइकन में से एक, सिंह का कोविड-19 से एक महीने तक जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।
पुरोहित ने अपने शोक संदेश में कहा, "उनके संघर्ष और चरित्र की ताकत की कहानी भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।" पुरोहित ने कहा कि सिंह चार बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थे, उन्हें "फ्लाइंग सिख" के रूप में जाना जाता था और वह भारत के सबसे महान ट्रैक और फील्ड धावकों में से एक थे।
उन्होंने कहा, "फ्लाइंग सिख की कहानी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनका निधन भारत के लोगों और विशेष रूप से एथलीटों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News