एयर मार्शल पीएम रामचंद्रन नहीं रहे

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 08:50 PM (IST)

चेन्नई, छह मई (भाषा) पूर्व वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल पी एम रामचंद्रन का यहां बृहस्पतिवार संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।
एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को रामचंद्रन (86) पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पुत्र, पुत्रवधू एवं दो पौत्र हैं।
उन्हें 1955 में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन मिला था। उन्होंने उसके छह साल बाद गोवा की मुक्ति अभियान में हिस्सा लिया जहां उन्होंने एक पुर्तगाली गश्ती नौका को नष्ट कर दिया। उन्हें शौर्य चक्र प्रदान किया गया।
विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने चार दशक के करियर में विभिन्न कमानों की अगुवाई की और विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News