झारखंड के मंत्री महतो अब स्वस्थ, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 06:30 PM (IST)

चेन्नई, 21 जनवरी (भाषा) झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अपने फेफड़ों के प्रत्यारोपण (बायलेटरल लंग ट्रांसप्लांट) के बाद अब स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है।
चेन्नई के ‘एमजीएम हेल्थकेयर’ अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण और ‘फायब्रोसिस’ के कारण 54 वर्षीय महतो फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो गया था और काफी हानि पहुंची थी।

अस्पताल ने कहा कि प्रत्यारोपण के बाद अब मंत्री स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।
महतो को पिछले साल अक्टूबर में भर्ती कराया गया था और 10 नवंबर को उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया गया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News