अलस्टॉम ने मुंबई मेट्रो के लिए ट्रेन सेट बनाना शुरू किया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 08:35 PM (IST)

चेन्नई , 10 दिसंबर (भाषा) फ्रांस की कंपनी अलस्टॉम ने मुंबई मेट्रो रेल निगम के लिए मेट्रो ट्रेन सेट (पूरी रेल गाड़ी) बनाने का काम यहां के समीप श्री सिटी के अपने कारखाने में शुरू कर दिया है।
अलस्टॉम इंडिया (दक्षिण एशिया) के प्रबंध निदेशक एलेन स्पोर ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा , " यह देश की वाणिज्यिक राजधानी (मुंबई) में परिवहन सुविधा का एक दृश्य होगा। मुंबई एक वैश्विक शहर है और वह एक विश्वस्तीय मेट्रो सेवा का अनुभव लेने के लिए तैयार है। "
अधिकारी के मुताबिक , इस कारखाने में कुल 31 सेट रेल गाड़ियों का विनिर्माण होगा। इनमें कुल 248 डिब्बे शामिल होंगे।
परीक्षण के बाद यहां से पहली मेट्रो ट्रेन की आपूर्ति नवंबर 2020 में होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा , " ये मेट्रो रेलगाड़ियां एक तरफ से कम से कम 3,000 लोगों को ले जाने में सक्षम होंगी। "
अलस्टॉम की रेलगाड़ियां मुंबई मेट्रो की एकुआ लाइन पर चलेंगी। यह लाइन किलोमीटर की है। एलस्टॉम का यह अनुबंध 45.2 करोड़ यूरो का है।

यह फैक्ट्री अभी चेन्नई, मांट्रियल और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के लिए आपूर्ति कर रही है। इसकी क्षमता सालाना 240 सेट मेट्रो रेलगाड़ी तैयार करने की है। इसे बढ़ कर वार्षिक 480 रेलगाड़ी किया जा रहा है।

कंपनी को सिडनी मेट्रो से डिब्बे और सिंग्नल प्रणाली का आर्डर भी मिला है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News