केंद्रीय बजट में दिल्ली पुलिस को 11,933 करोड़ रुपये आवंटित

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2023 - 07:06 PM (IST)

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस को 2023-24 के केंद्रीय बजट में 11,933.03 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15.22 प्रतिशत अधिक है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया।

दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती है। साथ ही दिल्ली पुलिस शहर में यातायात प्रबंधन के लिए भी जिम्मेदार है।

यह आवंटन नियमित खर्चों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस द्वारा लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए है।

वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए, दिल्ली पुलिस को आवंटित बजट 10,096.29 करोड़ रुपये था। हालांकि, इसी अवधि के लिए इसे संशोधित कर 11,617.59 करोड़ रुपये कर दिया गया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News