भारत में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी कांग्रेस की आवश्यकता: रामचंद्र गुहा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2023 - 01:00 AM (IST)

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने मंगलवार को कहा कि भारत में स्वस्थ लोकतंत्र को ‘‘पुनर्जीवित’’ करने के लिए कांग्रेस का अधिक प्रतिस्पर्धी बनना जरूरी है और यह केवल मार्च निकालकर नहीं बल्कि मत हासिल करके होगा।

गुहा ने यहां अपनी पुस्तक ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ के तीसरे संस्करण के विमोचन के अवसर पर कहा, ‘‘स्वस्थ लोकतंत्र, जिसमें कोई एक पार्टी विपक्ष को न चलाए, जैसा कि भारत ने 1970 के दशक के अंत से 2014 तक देखा है, उसे पुनर्जीवित करने करना, बहाल करना बहुत हद तक कांग्रेस के अधिक प्रतिस्पर्धी बनने पर निर्भर करेगा। मुझे लगता है कि हम सभी के लिए बहुत अच्छा होगा।’’
अपनी बात को पुष्ट करने के लिए गुहा ने कहा कि अन्य सभी दलों के बीच वह कांग्रेस ही थी जिसने 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 191 सीट पर आमने-सामने टक्कर दी थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News