गणतंत्र दिवस पर रमन सिंह ने भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 03:16 PM (IST)

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, तरूण चुग सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।

भाजपा नेताओं के मुताबिक] पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के जयपुर में अपने बेटे के विवाह समारोह में व्यस्त होने के कारण रमन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

इससे पहले, नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि प्रगतिशील व परिपक्व होता देश का लोकतंत्र हर भारतीय के हृदय में कर्तव्य, अवसर व समानता की भावना का सृजन करे।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रगतिशील व परिपक्व होता हमारा लोकतंत्र भारत के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में कर्तव्य, अवसर व समानता की भावना का सृजन करे।’’
उन्होंने देश की एकता, अखंडता व सम्प्रभुता के लिए बलिदान देने वाली सभी महान विभूतियों को नमन भी किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News