दिल्ली की अदालत ने महिला हत्या के मामले में व्यक्ति को आस्ट्रेलिया प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी
punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 10:29 PM (IST)
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला की हत्या के मामले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को आस्ट्रेलिया प्रत्यर्पित करने की मंगलवार को अनुमति दे दी।
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्वाति शर्मा ने केंद्र सरकार की एक अर्जी पर आदेश जारी किया।
सुनवाई के दौरान आरोपी को तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पेश किया गया। वह अभी तिहाड़ जेल में बंद है।
अदालत को सरकार ने बताया कि वह आरोपी को प्रत्यर्पित करने में करीब तीन सप्ताह का समय लगेगा।
भारतीय मूल का आस्ट्रेलियाई नागरिक राजविंदर सिंह 2018 में एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उस देश से भाग आया था। उसे दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 25 नवंबर को गिरफ्तार किया था।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Chanakya Niti: श्मशान घाट की तरह होते हैं ऐसे घर, नहीं रहती इनमें खुशियां
हरियाणा में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, पार्क में खून से लथपथ पड़ा मिला शव