पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 01:46 PM (IST)

चंडीगढ़, 24 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जबकि दोनों राज्यों के कई हिस्से अभी भी ठंड की चपेट में है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।
हालांकि, मौसम में बदलाव के बावजूद पंजाब में बठिंडा कड़ाके की ठंड की चपेट में है जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में न्यूनतम सेल्सियस 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में सिरसा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा हिसार में रात को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 9.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 10.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News