गुजरात चुनाव परिणाम पर मोदी ने कहा: धन्यवाद गुजरात, जन शक्ति को नमन

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 05:28 PM (IST)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर वहां की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उनके मुताबिक गुजरात भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चैंपियन है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं था। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की वास्तविक मजबूती हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत सारी भावनाओं से भर गया हूं। लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि विकास की यह गति और तेजी से जारी रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News