दिल्ली के एक्यूआई में मामूली सुधार, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 11:21 AM (IST)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को मामूली सुधार के साथ वायु गुणवत्ता ‘खराब’ में श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 75 फीसदी दर्ज की गयी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े दस बजे 262 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News