इस साल आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 907 लोग मारे गये: जितेंद्र सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 07:11 PM (IST)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि इस साल अब तक आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 907 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मौसम संबंधी आपदाओं में लोगों के मौत होने के आंकड़े पेश किये। उनके जवाब के अनुसार इस साल देश में मौसम खराब होने से जुड़ी आपदाओं में 2,183 लोगों की मौत हो गयी।

सिंह ने कहा कि इनमें आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 907 लोगों की मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में बाढ़ और भारी बारिश में मृत्यु के 804 मामले आये, आंधी-तूफान में 371 लोगों की, हिमपात में 37 लोगों की और लू से 30 लोगों की मौत हो गयी।

जवाब के अनुसार देश में इस साल बिजली गिरने की 566 घटनाएं घटीं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News