मुर्मू ने नौसेना के ध्वज के नये डिजाइन को मंजूरी दी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 12:57 AM (IST)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना के ध्वज के नये डिजाइन को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसका अनावरण चार दिसंबर को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया था। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि नौसेना के लिए पूर्ववर्ती डिजाइन दिनांक छह सितंबर, 2017 को पेश की गई थी।

बयान के मुताबिक, औपनिवेशिक अतीत को पीछे छोड़ने के लिए जारी राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप इतिहास से प्रेरणा लेते हुए एक नयी डिजाइन तैयार की गई।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News