भाजपा ने अपनी पंजाब इकाई का कायाकल्प करके कई पूर्व कांग्रेस नेताओं को समायोजित किया

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 10:46 PM (IST)

चंडीगढ़, तीन दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी पंजाब इकाई के पुनर्गठन का ऐलान करते हुए इसमें पूर्व कांग्रेस नेताओं को समायोजित किया जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बेटी शामिल है।

पार्टी ने कहा कि नये पदाधिकरियों की नियुक्तियों को भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने अनुमति दे दी है। अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर राज्य के उन 11 भाजपा उपध्यक्षों में शामिल हैं जिनके नाम का पार्टी ने ऐलान किया है।
अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाये जाने के एक दिन बाद यह ऐलान किया गया। भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व कांग्रेस नेता केवल सिंह ढिल्लों, राजकुमार, अरविंद खन्ना और फतेजजंग बाजवा को राज्य भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रमुख गुरुचरण सिंह टोहरा के पोते कंवरपीत सिंह टोहरा को पार्टी की युवा शाखा का प्रभार दिया गया है। कंवरप्रीत ने भाजपा के टिकट पर पंजाब 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

पार्टी नेता डॉ. सुभाष शर्मा, राकेश राठौड़, दयाल सिंह सोधी और जगमोहन सिंह राजू और पूव्र अकाली विधायक जगदीप सिंह नकाई को भी पार्टी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लधर को भाजपा की अनुसूचित जाति शाखा का प्रमुख बनाया गया है, जबकि मीनू सेठी पार्टी की महिला शाखा की प्रमुख नियुक्त किया गया है।
भाजपा ने निमिशा मेहता, अनिल सरीन, कर्नल जयबंस सिंह, एसएस चन्नी, गुरदीप सिंह गोशा, अनीश सिडाना, महेंद्र भगत, जतिंदर आटवाल, चेतन जोशी सहित अन्य को अपना प्रवक्ता बनाया है।
सूची के मुताबिक पूर्व कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, भाजपा नेता जिवन गुप्ता, बिक्रमजीत चीमा, राजेश बाघा और मोना जयसवाल को राज्य महामंत्री नियुक्त किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News