अगले साल गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ की ऊंटसवार टुकड़ी में पहली बार शामिल होंगी महिला कर्मी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 08:30 PM (IST)

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (भाषा) अगले साल यहां गणतंत्र दिवस की परेड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ऊंट सवार टुकड़ी में पहली बार बल की महिला कर्मी पुरुष जवानों के साथ भाग लेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल की प्रसिद्ध ऊंटसवार टुकड़ी 1976 से गणतंत्र दिवस समारोहों का हिस्सा रही है। इससे पहले तक सेना की इसी तरह की टुकड़ी इसमें भाग लेती थी।

इसमें बीएसएफ के सशस्त्र जवान और बैंड के सदस्य शामिल होंगे। वे कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर पैदल मार्च में भाग ले रही टुकड़ी के पीछे चलते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनेक जिम्मेदारियों में हमारी महिला कर्मियों की बढ़ती भूमिका का संकेतक है।’’
बीएसएफ देश का एकमात्र बल है जो अभियान और समारोह दोनों ही मोर्चों पर ऊंटों का उपयोग करता है। बीएसएफ के जवान राजस्थान में थार रेगिस्तान से लगी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त के लिए ऊंटों का इस्तेमाल करते हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News