एमसीडी चुनाव: अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल सरकार पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया
punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 12:19 AM (IST)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का तथा उनकी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के साथ गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा भी किया।
एमसीडी चुनाव के लिए प्रीत विहार और अनारकली इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘केजरीवाल के तीन यार- दारू, घोटाला, भ्रष्टाचार।’’
उन्होंने दिल्ली की मस्जिदों के इमाम और मुअज्जिन को केजरीवाल सरकार द्वारा पगार दिये जाने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है और मंदिरों के पुजारियों, गिरजाघरों के पादरियों एवं गुरद्वारों के ग्रंथियों को वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी विदेश मंत्री ने बीजिंग की यात्रा पर लगाया ब्रेक, जानें क्या है वजह?

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, शराब बेचते कारिंदे को किया काबू

राष्ट्रपति मुर्मू से सिंगापुर के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सोनीपत में 2 बच्चियों के साथ दुष्कर्म, पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध हालत में मिली थीं दोनों पीड़ित